डैनियल पाइप्स
मोबाइल साइट
नियमित साइट

आतंकवाद की ओर धर्मान्तरित

द्वारा डैनियल पाइप्स
न्यूयार्क सन्
6 दिसंबर, 2005

मौलिक अंग्रेजी सामग्री: Converts to Terrorism
हिन्दी अनुवाद - अमिताभ त्रिपाठी

आतंकवाद की घटनायें अंजाम देने का जिम्मा अब अप्रवासी मुसलमानों और इस्लाम में धर्मान्तरित हुए उनके बच्चों ने संभाल लिया है . यह खुलासा पहली बार तब हुआ जब 9 नवंबर को बगदाद के निकट अमेरिकी सेना पर आत्मघाती हमले में बेल्जियम की इस्लाम में धर्मान्तरित हुई 38 वर्षीय मूरियेल डेगावक्यू ने स्वयं को उड़ा दिया . वह पश्चिमी ईसाई परिवार में जन्मी ऐसी पहली महिला हैं जिसने इस्लामवादी लक्ष्य के लिए अपनी आत्महत्या की है . मूरियेल डेगावक्यू के साथ संबंध रखने के आरोप में शेष 14 व्यक्ति भी इस्लाम में धर्मान्तरित लोग हैं .पड़ोसी हॉलेंड में अभी शीघ्र ही प्रकाशित एक सरकारी रिपोर्ट में धर्मान्तरित लोगों की कट्टरता पर चिंता प्रकट की गई है.

इस्लामवादी आतंकवादी संगठन धर्मान्तरितों को विशेष रुप से पुरस्कृत करते हैं वे स्थानीय संस्कृति को जानते हैं और घुल-मिल जाते हैं.उन्हें देश से बाहर नहीं निकाला जा सकता . वे मस्जिदों से बचकर , निम्नतर स्थिति में रहकर , यहां तक कि शराब पीकर और नशीली दवायें लेकर अपने धार्मिक लगाव को छुपा सकते हैं. आपको गाइड के रुप में सलाह देने वाला, जीन्स पहनने वाला , मालपुआ खाने वाला और सदैव वॉकमैन रखने वाला इराक जाने वाला आत्मघाती बम हो सकता है .

सभी धर्मान्तरित जिन्होंने आतंकवादी हमले किए हैं या जेल गए हैं वे प्राय: पश्चिमी देशों से ही आते हैं. यहां एक निष्पक्ष सूची प्रस्तुत है ( वे धर्मान्तरित जो केवल संदिग्ध हैं या गिरफ्तार किए गए हैं , या फिर आरोपी बनाए गए हैं उनकी सूची एक अलग लेख में आयेगी )

ऑस्ट्रेलिया- ब्रिटेन का जन्मा जैकरॉक जिसने कैनबरा में इजरायली दूतावास पर बम फेंका और इस आरोप में उसपर 9 वर्ष जेल की सजा हुई .

लोरेन्जो विडिनो ने अपनी रिपोर्ट “ Al Qaeda In Europe .” में लिखा है कि अधिकारियों ने पाया है कि यूरोप के दर्जनों धर्मान्तरित आतंकवादी गुटों के सदस्य बन चुके हैं. यह समस्या केवल यूरोप में इस्लाम में धर्मान्तरितों तक सीमित नहीं है .

धर्मान्तरितों द्वारा आतंकवाद की बढती घटना से स्पष्ट है कि आतंकवाद प्रतिरोधी तत्वों द्वारा मुस्लिम नामों को देखना तथा संभावित आतंकवादियों को सीमा से बाहर भेजना ही पर्याप्त नहीं है . इसके अतिरिक्त यह देखने की भी आवश्यकता है कि कौन इस्लाम में धर्मान्तरित हो रहा है तथा उन धर्मावन्तरितों में कौन कट्टर हो रहा है .

यहां तक कि ऊपर दिए गए कुछ नामों में तो कुछ लोग मुसलमान हुए बिना ही आतंकवाद में लिप्त थे लेकिन पश्चिम , फिलीपीन्स तथा अन्य स्थानों सुरक्षा का सामना एक तथ्य से हो रहा है कि इस्लाम में धर्मान्तरण इस बात की संभावना बढ़ा देते हैं कि व्यक्ति आतंकवाद में लिप्त हो जाए .

सम्बन्धित विषय:  आतंकवाद, उग्रवादी इस्लाम, पश्चिम में मुसलमान डैनियल पाइप्स की साप्ताहिक हिन्दी ई-मेल सूची के नि:शुल्क सदस्य बनें