डैनियल पाइप्स
मोबाइल साइट
नियमित साइट

बेवकूफ आतंकवादी

द्वारा डैनियल पाइप्स
न्यूयार्क सन्
4 अक्टूबर, 2005

मौलिक अंग्रेजी सामग्री: Stupid Terrorists
हिन्दी अनुवाद - अमिताभ त्रिपाठी

लोगों ने सोचा होगा कि मेमफिसटेन में रहने वाला मिस्र का 29 वर्षीय गैर-कानूनी अप्रवासी महमूद मावाद कुछ दबकर रहेगा और स्वयं को मुसीबत से अलग रखेगा लेकिन उसने जान बूझकर इसके विपरीत किया . उसने सामाजिक सुरक्षा का फर्जी नंबर लेकर मेमफीस के विश्वविद्यालय के बिजनेस स्कूल में नामांकन कराया , घरेलू सामानों की व्यवस्था की और बैंक में खाता भी खोला . उसने पुस्तकें बेंची और 2005 के आरंभ में एक नाबालिग को अल्कोहल बेचने के आरोप में गिरफ्तार हुआ इसके बाद 2005 के मध्य में उसने Sporty’s pilotshop से हवाईजहाज से जुड़े 3300 यू एस डॉलर के सामान खरीदने का ऑर्डर किया . इन सामानों में पायलट का यूनीफार्म , फ्लाईट गेयर बैग , रेडियो संप्रेषण हैंडबूक तथा हाउ एन एयरलाईन कैप्टन शुड लुक एंड ऐक्ट शीर्षक की डीवीडी शामिल है . इन सबसे उपर उसने इन सामानों की मांग क्षमता से अधिक खर्च किए गए क्रेडिट कार्ड के जरिए की . Sporty’s pilotshop ने इसकी जानकारी एफ.बी.आई को दी और संघीय एजेन्टों ने सितंबर में मावाद के घर की तलाशी ली..वहां उन्होंने उड़ान से संबंधित सॉफ्टवेयर और मेम्फीस हवाई अड्डे की विस्तृत जानकारी बरामद की .इसके बाद मावाद को धोखे से सामाजिक सुरक्षा नंबर प्रयोग करने के आरोप में तथा क्रेडिट कार्ड में धोखाधड़ी के मामले में आरोपी बनाया गया . यह तो पूरी तरह स्थापित तथ्य है कि मावाद के मस्तिष्क में आतंकवाद की योज़ना थी .उसके कार्य उसे पूरी तरह से मेरे नवनिर्मित बेवकूफ आतंकवादी क्लब का सदस्य बनाते हैं. उसके साथ कई अन्य सदस्य भी इसमें शामिल हैं .

एक और मामला आतंकवादी यूफीकूमुरा का है जो जापान की रेड आर्मी का सदस्य था उसके अजीब व्यवहार के चलते अप्रैल 1980 में न्यूजर्सी के निकट उसके कार की तलाशी ली गई और उसके कार से तीन शक्तिशाली बम निकले.अप्रैल 1995 में टिमोथी मैकवे को ओकलाहामा शहर की संघीय इमारत को विस्फोट से उड़ान के बाद उसकी कार से लाईसेंस प्लेट गिर जाने के कारण वो पकड़ा जा सका .

आतंकवाद प्रतिरोध काफी कठिन कार्य है इस कारण सौभाग्य है कि आतंकवादी बेवकूफी करते हैं.

सम्बन्धित विषय:  आतंकवाद, पश्चिम में मुसलमान डैनियल पाइप्स की साप्ताहिक हिन्दी ई-मेल सूची के नि:शुल्क सदस्य बनें