डैनियल पाइप्स
मोबाइल साइट
नियमित साइट

जापानियों की नजरबंदी का मामला अब भी महत्वपूर्ण क्यों है ?

द्वारा डैनियल पाइप्स
न्यूयार्क सन्
28 दिसंबर, 2004

मौलिक अंग्रेजी सामग्री: Why the Japanese Internment Still Matters
हिन्दी अनुवाद - अमिताभ त्रिपाठी

वर्षों से मेरी स्थिति यह रही है कि कट्टरपंथी इस्लाम के कारण सुरक्षा संबंधी कदम उठाने के लिए सारा ध्यान मुसलमानों की ओर जाता है . जैसे किसी बलात्कारी की खोज में लोग पुरुषों की ओर ही देखते हैं उसी प्रकार इस्लामवादियों की खोज ( कट्टरपंथी इस्लाम से लगाव वाले ) में लोग मुस्लिम जनसंख्या की ओर देखते हैं.

अभी हाल में कार्नेल विश्वविद्यालय के एक जनमत सर्वेक्षण को देखकर मैं और भी उत्साहित हुआ कि अमेरिका की आधी जनसंख्या इस विचार से सहमत है .विशेषकर 40 प्रतिशत अमेरिकी मानते हैं कि सरकारी अधिकारियों को अमेरिका में निवास करने वाले मुसलमानों के रहने के स्थानों को पंजीकृत कर , उनका विवरण तैयार कर , उनकी मस्जिदों की निगरानी कर और उनके संगठनों में घुसपैठ बनाकर उनकी निगरानी करनी चाहिए.उससे भी अधिक उत्साहजनक यह है कि सर्वेक्षण ने पाया है कि जैसे – जैसे लोग टी.वी समाचारों में देखते जायेंगे सामान्य विवेक के आधार पर इन निर्णयों का स्वागत करते जायेंगे.जो लोग समसामयिक घटनाओं के संबंध में अधिक जानकार हैं , वे आत्मसुरक्षा के प्रयासों को लेकर उतने ही समझदार हैं.

यह तो रहा अच्छा समाचार , बुरा समाचार यह है कि सारी दुनिया में लोग इस सच्चाई को नकार रहे हैं. वामपंथियों और इस्लामी संगठनों ने जनमानस की धारणा को इतना डरा दिया है कि लोग मुसलमानों की बात को प्रकाश में लाने से हिचकिचाते हैं.

अमेरिका में यह भय बहुत बड़ी मात्रा में द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जापानी नस्ल के लोगों को हटाने और नजरबंद करने की संशोधनवादी व्याख्या के कारण है . साठ वर्ष बीतने के बाद भी यह विषय काफी गहरे ढ़ंग से अपना महत्व रखता है कि नजरबंदी के मुआवजे के रुप में एक लॉबी नजरबंदी जैसे भविष्य के किसी प्रयास की संभावित कल्पना को दिखाकर राष्ट्रीय सुरक्षा के किसी घरेलू विषय को नस्ल राष्ट्रीयता या धर्म से जुड़ा मानकर उसकी चर्चा ही नहीं होने देती.

यह लॉबी इस बात को नकारते हुए कि जापानी मूल के लोगों के साथ जो व्यवहार हुआ वह आवश्यक राष्ट्रीय सुरक्षा के कारण हुआ यह स्थापित करती है कि यह युद्धकालीन हिस्टीरिया और नस्लआधारित भेदभाव का परिणाम था .

माइकेल मालकिन के शब्दों में अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन जैसे कट्टरपंथी संगठनों की व्याख्या के कारण यह आतंक के विरुद्ध युद्ध की बहस पर डण्डा मार रहा है .वे आज के इस्लामवादी शत्रुओं के लिए पहले से सक्रिय होकर उन्हें प्रभावी बचाव प्रदान करते हैं.सौभाग्यवश सुश्री मालकिन जो कि स्तंभकार और प्रवासी विषयों की विशेषज्ञ हैं उन्होंने नजरबंदी वाली फाइल को फिर से खोल दिया है .

अपनी नव प्रकाशित पुस्तक In Defense of Internment: The Case for Racial Profiling in World War II and the War on Terror में उन्होंने बिना किसी तर्क के निष्कर्ष निकाला है कि युद्ध के समय देश की सुरक्षा सबसे पहले आती है .इसी के साथ उन्होंने कहा कि सिविल लिबर्टीज कोई ऐसी चीज नहीं है जिसका उल्लंघन न किया जा सके .तत्पश्चात् 1940 के आरंभिक वर्षों के आंकडों की समीक्षा करते हुए उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि

सुश्री मालकिन ने एक अच्छे विषय पर विद्वता का प्रदर्शन किया है कि कौन सी बातें उस समय ज्ञात थीं तथा कौन सी अज्ञात . राष्ट्रपति रुजवेल्ट और उनके स्टाफ ने उचित ही किया था .उन्होंने उचित ही निष्कर्ष निकाला है कि युद्ध के समय सरकारों को अपने देश की सुरक्षा नीति बनाते समय राष्ट्रीयता , नस्ल और धार्मिक लगाव से जुड़े विषयों को ध्यान में रखते हुए खतरों के विवरण का आंकड़ा तैयार करना चाहिए . उनके अनुसार ये कदम आक्रामक और तंग करने वाले तो हो सकते हैं लेकिन अपहृत विमान की ज्वालाओं से अपनी ऑफिस की मेज पर बैठे – बैठे भस्म हो जाने की अपेक्षा तो ठीक ही हैं.

सम्बन्धित विषय:  आतंक के विरुद्ध युद्ध, इतिहास, संयुक्त राज्य अमेरिका में मुसलमान डैनियल पाइप्स की साप्ताहिक हिन्दी ई-मेल सूची के नि:शुल्क सदस्य बनें